27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIC Scheme : रोजाना 28 रुपए की बचत से पा सकते हैं 2 लाख, जानें निवेश का तरीका

LIC Scheme : एलआईसी की माइक्रो बचत बीमा योजना में 10 से 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं इस पॉलिसी में 3 साल तक लगातार प्रीमियम भरने पर लोन भी ले सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 8 Oct 2020, 1:58 PM IST

lic1.jpg

LIC Scheme

नई दिल्ली। कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तरह-तरह के स्कीम्स में निवेश कर रहा है। ऐसे में जिन लोगों की सैलरी कम है वे एलआईसी की खास पॉलिसी में इंवेस्ट करके अच्छा पैसा जोड़ सकते हैं। कम कमाई वालों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की माइक्रो बचत बीमा योजना (Micro Bachat Insurance Policy) बड़े काम की है। इसमें आप महज रोजाना 28 रुपए की बचत करके 2 लाख रुपए तक बना सकते हैं। तो क्या है पॉलिसी और कैसे करें निवेश, जानें प्रक्रिया।

क्या है स्कीम
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस स्कीम का नाम माइक्रो बचत बीमा योजना है। इस इंश्योरेंस प्लान में 50 हजार रुपए से 2 लाख तक का बीमा मिलेगा। ये नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है। अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसे लोन की भी सुविधा मिलती है। अगर कोई 3 साल के बाद प्रीमियम नहीं भर पाता है तो उसे 6 महीने तक बीमा की सुविधा मिलेगी। वहीं अगर कोई प्रीमियम 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा।

पॉलिसी से जुड़ी खास बातें
माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान संख्या 851 की टर्म पॉलिसी 10 से 15 साल की होती है। इसे 18 से 55 साल तक की उम्र के लोग ले सकते हैं। इसमें मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी। प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं। इस पॉलिसी के लिए मैच्युरिटी की अधिकतम उम्र 70 साल रहेगी। मैच्योरिटी पर मिलने वाले भुगतान पर सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी।

जानें कैसे मिलेंगे 2 लाख रुपए
अगर किसी व्यक्ति ने 35 साल की उम्र 15 साल के लिए ये पॉलिसी ली है तो उसे रोजाना 28 रुपए यानी महीने में 840 रुपए का प्रीमियम जमा करना होगा। इस पर आपको 2 लाख रुपए की बीमित राशि मिलेगी। अगर पॉलिसी खरीदने के बाद आपको ये पसंद नहीं आता है तो आप 15 दिन के अंदर प्लान को सरेंडर कर सकते हैं। चालू पॉलिसी में आप 70 फीसदी तक रकम का लोन ले सकते हैं।