
नई दिल्ली. आपके किचन का बजट बढ़ने वाला है। ऑयल कंपनियों ने रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में 93 रुपए प्रति सिलेंडर की भारी बढोतरी की है। इसके अलावा सब्सिडी वाला सिलेंडर भी 4.56 रुपए महंगा हो गया है। घरेलू रसोई गैस के सब्सिडी वाले सिलेंडर की नई कीमत अब 495.69 रुपए होगी। गौरतलब है कि जुलाई 2016 में सरकार के हर महीने गैस सिलेंडर पर कीमत बढ़ाकर सब्सिडी खत्म करने के निर्णय के बाद यह सिलेंडर की कीमत में 19वीं वृद्धि है।
बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 742 रुपए का
इंडियन आयल कार्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में अब गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 742 रुपए का मिलेगा। यह लगातार चौथा महीना है जब इसमें बढोतरी की गई है। इससे पहले आखिरी बार एक अक्टूबर को इसकी कीमत 50 रुपए बढ़ाकर 649 रुपए की गई थी। सरकार एक वित्त वर्ष में उपभोक्ता को 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराती है जबकि इससे अधिक सिलेंडर लेने पर बाजार कीमत अदा करनी पडती है । सब्सिडी खत्म करने के सरकार के निर्णय के तहत कंपनियों ने सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में 4.56 रुपए बढ़ाकर 495.69 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिए हैं।
आज से लागू नई कीमतें
गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें आज से लागू हो गई है। कीमतें बढ़ने का सबसे ज्यादा असर निम्न और मध्यमवर्गिय परिवार पर होगा।
विमान ईंधन की कीमतें भी बढ़ी
गैस सिलेंडर के साथ विमान ईंधन की कीमतें में भी इजाफा किया गया है। विमान ईंधन की राजधानी में कीमत 1,098 रुपए प्रति किलोलीटर बढाई गई है । कोलकाता में इसके दाम 2,959 रुपए कम हुए हैं। नई कीमतें इस प्रकार हैं।
सब्सिडी रसोई गैस नई दर पुरानी दर
दिल्ली........................... 495.69...............491.13 कोलकाता.......................498.43.............493.83 मुंबई.............................498.38..............493.80
चेन्नई............................ 483.69.............479.11
गैर सब्सिडी
दिल्ली............................. 742.00 ............649.00 कोलकाता.........................759.50..............665.50
मुंबई............................... 718.50.............625.00 चेन्न्ई...............................750.00.............656.50
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसका असर भारतीय ऑयल कंपनियों पर हो रहा है। कीमतें मार्केट रेट से तय होने के कारण यह बढ़ोतरी की गई है।
Published on:
01 Dec 2017 03:50 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
