
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार और एंबुलेंस में घायल बेटा
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। शनिवार सुबह आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र और पुत्री घायल हो गए। हादसा कार चालक को झपकी आने की वजह से होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें—
डिवाइडर से टकराई कार
थाना नसीरपुर फिरोजाबाद क्षेत्र के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गिरजानन्दन पुत्र बालेश्वर शर्मा निवासी जहानाबाद बिहार अपनी कार से बेटे रजनीकांत कुमार और बेटी रिंटू के साथ दिल्ली जा रहे थे। अचानक उन्हें झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में कार का आगे का चालक की तरफ वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे गिरजानंद की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे बेटा और बेटी घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें—
घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे को लेकर बेटे ने बताया कि अचानक कार डिवाइडर पर चढ़ गई थी। उनकी समझ में नहीं आया था कि आखिर क्या हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार क्षतिग्रस्त हो गई और पिता की मौत हो गई थी। इस हादसे को याद कर बेटे की आंखें भर आईं।
Published on:
21 Aug 2021 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
