4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने के निर्देश

Dengue के बढ़ते मामलों को देख कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

2 min read
Google source verification
School Closed

School Closed

फिरोजाबाद. Dengue in Forozabad. कोरोना संक्रमण (UP Corona update) नियंत्रण हो ही रहा था कि तभी अनजाने बुखार व डेंगू (Dengue) ने प्रदेश में नई परेशान खड़ी कर दी। जिंदगी दोबारा पटरी पर लौट रही थी, स्कूल-कॉलेज संस्थान तक खुल दिए गए थे। लेकिन कुछ जिलों में स्थिति नियंत्रण से बार होती दिख रही है। खासौतर पर फिरोजाबाद में जहां बुधवार को ही छह और बच्चों की मौत हो गई। यह देख जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

फिरोजाबाद डेंगू और दूसरे प्रकार के बुखार का ऐसा प्रकोप बढ़ रहा है कि जिलाधिकारी ने स्कूलों के बंद करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि फिरोजाबाद में लगातार डेंगू के वायरल बुखार के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी व मान्यता वाले स्कूल छह सितंबर तक बंद रहेंगे। डीएम ने सभी विद्यालय संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का भी आदेश दिया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि जो निर्देशों का अनुपालन नहीं करेंगे उन विद्यालय संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद में छह और बच्चों की अंजान बुखार ने ली जान, कुछ ऐसी है लोगों की कहानी

डेंगू व वायरल बुखार से सर्वाधिक बच्चे प्रभावित दिख रहे हैं। ऐसे में फिरोजाबाद के साथ प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में करीब दो सौ बच्चे एडमिट हैं। अन्य सरकारी व प्राइवेट अस्पताल भी फुल हो गए हैं। डीएम लगातार स्वास्थ्य व प्रशासनिक टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को डेंगू प्रभावित झलकारी नगर, आजाद नगर व अन्य क्षेत्रों में भ्रमणकर चिकित्सा, साफ सफाई को देख निर्देश दिए एवं घरों में कूलर, ड्रमो आदि में रुके गंदे पानी को हटवाया।

Story Loader