4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive: कई फिल्मों में काम कर चुके इस फिल्मी कलाकार ने बताई अपनी जिंदगी से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातें, आप सुनेंगे तो करेंगे अमल, देखें वीडियो

- नव वर्ष पर रामाश्रम सत्संग के कार्यक्रम में शाामिल होने पहुंचे फिल्मी कलाकार अनंत शर्मा ।

less than 1 minute read
Google source verification
actor anant sharma

actor anant sharma

फिरोजाबाद। नव वर्ष के मौके पर नगर के रामाश्रम सत्संग में शामिल होने के लिए मंगलवार को पहुंचे फिल्म स्टार अनंत विधात शर्मा ने फिल्मी दुनियां के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उसे मंच मिलने की। वह अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें सलमान खान के साथ काम करने का अपना अलग मजा रहा। उनके साथ काम करके उन्हें एक अलग पहचान मिली है।

टाइगर जिंदा में भी किया है काम
दिल्ली निवासी अनंत शर्मा दो हिंदी फिल्मों सुल्तान और टाइगर जिंदा है में सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं। इनके अलावा वह गुंडे, वादा, मिलेंगे-मिलेंगे, शादी से पहले, बजरंगी भाईजान और मर्दानी फिल्म में भी अभिनय कर चुके हैं। वह कहते हैं कि फिल्मी दुनियां में वही टिका रह सकता है जिसके अंदर काबिलियत होगी। पर्दे पर सबकी असलियत सामने आ जाती है। मुंबई के ग्लैमर को देखकर आज के युवा मार्ग भटक जाते हैं। भटके हुए कुछ लोग अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं तो कुछ मायूस होकर वापस लौट आते हैं।

टूंडला है गुरुओं का घर
हर बच्चे के अंदर ऊंचा मुकाम हासिल करने की काबिलियत होती है। बस जरूरत है उसे सही मंच मिलने की। उन्होंने बताया कि उनके दादा रामाश्रम सत्संग में आते रहे हैं। टूंडला नगर उनके गुरुओं का घर है। इसलिए यहां से उनका बेहद लगाव है। आज उन्हें जो शिक्षा और संस्कार प्राप्त हुए हैं वह सब इसी रामाश्रम सत्संग की देन हैं। वह आगे भी यहां सेवा करने आया करेंगे। उनकी अभी मथुरा में शूटिंग चल रही है। वहीं से वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं।