3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका स्पेशलः इस शहर में है इन चार देवियों का राज, पढ़िए क्या है पूरा मामला

- डीएम, सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी हैं महिला अधिकारी।

2 min read
Google source verification
DM Neha Sharma

DM Neha Sharma

फिरोजाबाद। नवरात्रों में नौ देवियों को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। देवियों को सबसे शक्तिशाली बताया गया है। देवता भी देवियों के आगे हाथ जोड़े खड़े रहते हैं। फिरोजाबाद जिले में भी देवियों का राज है। जिला प्रशासन में महिला अधिकारियों की हुकूमत चलती है। महिला अधिकारियों के आने से जिले की दशा और दिशा दोनों ही बदल रही हैं। डीएम के आने के बाद जहां विकास कार्यो में प्रगति हो रही है तो वहीं सीडीओ ने आने के बाद क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। बेसहारा और विधवाओं की मददगार के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रही हैं। इनकी सेवाएं किसी देवी से कम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें—

बाल रामलीला की रामबारात देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

डीएम ने बदल दी सूरत
नवरात्रों में नौ देवियों के स्वरूप की घर और मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है लेकिन जिस पीड़ित की मदद महिला अधिकारियों द्वारा की जाती है। उनके प्रति भी पीड़ित के मन में सम्मान बढ़ जाता है। जिले में आने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने सबसे पहले शहर की सूरत बदलने का काम किया। उन्होंने स्वच्छता को लेकर कई अनूठे प्रयास किए। स्वच्छता संबंधी पेटिंग और गंदगी को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों और समाजसेवियों को जागरूक किया। डीएम के एक वर्ष के कार्यकाल में शहर के अंदर काफी कुछ बदलाव आए हैं।

सीडीओ ने कराया ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
डीएम के बाद सीडीओ नेहा जैन ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर वह काफी गंभीर नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं स्वयं भी गांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनका निदान कराया। उनकी सक्रियता और योगदान को देखकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

इन अधिकारियों का भी है प्रमुख योगदान
सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. प्रज्ञा शंकर तिवारी द्वारा भी जनहित के लिए काम किया जा रहा है। प्रियंका सिंह ने जहां शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने में अपना पूरा योगदान दिया है। वहीं गरीब, असहाय और विधवाओं को पेंशन के रूप में मदद देकर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा भी जनहित में योगदान दिया जा रहा है। इन महिला अधिकारियों के आदेश का पूरे जिले में पालन हो रहा है। समय-समय पर इनके द्वारा क्षेत्र का दौरा कर जन समस्याएं सुन उनका निराकरण भी कराया जाता है।

Story Loader