
स्वर्णकार की दुकान जिस पर फायरिंग की गई
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। स्वर्णकार की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से दहशत व्याप्त हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फायरिंग के पीछे बदमाशों के मंसूबे क्या रहे, यह अभी तक समझ में नहीं आ सका है। घटना की जानकारी पर पुलिस मामले में मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें—
देर रात्रि की फायरिंग
जनपद के शिकोहाबाद शहर में मंगलवार रात्रि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक स्वर्णकार की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दुकान के शटर पर गोलियों के कई निशान देखे गए हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि गोली चलाने वाले बदमाश कौन थे और उनका फायरिंग के पीछे क्या मकसद था। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी। स्वर्णकार अनुज वर्मा ने पुलिस को बताया कि शहर के कटरा मीरा स्थित मैन बाजार में उनकी निक्की ज्वेलर्स के नाम से दुकान है और वहीं ऊपर उनका मकान है। घटनाक्रम के अनुसार रात में करीब 3 बजे बाइक पर सवार 3 लोग आए जिन्होंने दुकान के सामने कई राउंड फायर की। फायरिंग से इलाके में खलबली मच गई। अनुज की दुकान में जो सीसीटीवी लगा है। उसमें 3 लोग फायरिंग करते नजर आ रहे है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Published on:
19 May 2021 02:53 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
