4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वाक के दौरान बदमाशों ने किया हमला

Firozabad: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
firozabad

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लाइनपार थाना क्षेत्र इलाके में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भाजपा पार्षद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों और परिजनों से पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, लाइनपार थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी अलीम उर्फ भोला नगर निगम के वार्ड संख्या 48 से भाजपा के पार्षद हैं। भाजपा पार्षद भोला आज सुबह टहलने निकले थे। लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर जब वह पहुंचे तो इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और फरार हो गए। गोली लगने के कारण वह रोड पर गिर गए।

यह भी पढ़ें: 74 साल के हुए पीएम मोदी, सीएम योगी समेत विपक्षी नेताओं ने दी बधाई

एक गोली पैर पर और दूसरी कमर के पास लगी

वहीं, पार्षद के बेटे आबिद ने बताया कि उनके पिता रोजाना टहलने के लिए जाते हैं। कुछ लोग हमारे घर पहुंचे और उन्होंने बताया कि पार्षद अलीम गंभीर हालत में जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो हमने उन्हें गंभीर हालत में पाया। उनके एक गोली पैर और दूसरी कमर के पास लगी है। हमलावर कौन हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।