12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shrawan Somvar 2019: कई दशक पुराने इस शिव मंदिर में होती है श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी, देखें वीडियो

— फिरोजाबाद के टूंडला मैन बाजार में स्थित है प्राचीन शिव समाधि मंदिर, पूजा अर्चना करने वालों की लगती है भीड़।

2 min read
Google source verification
shiv temple

shiv temple

फिरोजाबाद। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयोंं पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही नजर आने लगी है। कोई फूल, विल्वपत्रि, दूध और फल से पूजा अर्चना कर शिव को प्रसन्न कर रहा है तो कोई पंचामृत से अभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे ही एक प्राचीन मंदिर की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह मंदिर फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील में स्थित है। इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें—

Shravan Month 2019: सुखी दांपत्य जीवन व संतान प्राप्ति के लिए सावन के मंगलवार को करें मंगला गौरी का व्रत, जानिए व्रत व पूजन विधि...

कई दशक पुराना है मंदिर
टूंडला नगर के नाज की मंडी में स्थित शिव मंदिर की कहानी अनोखी है। बताया जाता है कि कई दशक पूर्व जमीन से भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग प्रकट हुई। इस शिवलिंग को वहीं स्थापित करा दिया गया। उस समय यहां कोई भवन नहीं बना था। शिवलिंग स्थापित होने के बाद वहां पूजा अर्चना शुरू हो गई। धीरे—धीरे यहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता गया और मंदिर की मान्यता बढ़ती चली गई। इसी बीच तमाम श्रद्धालुओं के बिगड़े काम बनते चले गए और लोगों का विश्वास इस मंदिर पर गहरा होता गया।

यह भी पढ़ें—

Negligence Nagar Nigam Firozabad: घर के बाहर खेल रहे मासूम Child की Drain में गिरकर मौत, देखें वीडियो

होने लगे धार्मिक कार्यक्रम
उसके बाद इस मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बढ़ते चले गए। श्रद्धालुओं ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। धीरे—धीरे इस मंदिर में अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को भी स्थापित कराया गया। भाजपा नेता वृंदावन लाल गुप्ता ने शिव परिवार की स्थापना कराई। वहीं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा काली माता और हनुमान जी की प्रतिमा को भी स्थापित कराया।

यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में बिजली काटने गए अवर अभियंता को दौड़ाकर पीटा, बकाएदार का कनैक्शन काटने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

संतोषी माता का है एक मात्र मंदिर
शिव समाधि मंदिर के अंदर माता संतोषी की भी प्रतिमा विराजमान है। आस—पास क्षेत्र में माता संतोषी का एक मात्र मंदिर है। मंदिर की ख्याति दूर—दूर तक फैलने के कारण यहां श्रद्धालुओं की भीड़ में भी इजाफा होने लगा है। मनोकामना पूरी करने के लिए सावन के सोमवार को यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

ये कहते हैं श्रद्धालु
श्रद्धालु देवेश कुमार कहते हैं कि यहां सच्चे मन से जो भी मांगो वह अवश्य मिलता है। इसी कारण यहां भंडारे और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। श्रद्धालु ममता देवी कहती हैं कि वह जब से इस मंदिर में आना शुरू हुई हैं। मन को अति प्रसन्नता होती है। उनके सभी बिगड़े काम बनने लगे हैं। वहीं मंदिर के महंत बसंत गिरी महाराज बताते हैं कि मंदिर काफी पुराना है। समय—समय पर इस मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य श्रद्धालुओं द्वारा कराया जाता रहता है। मनोकामनाएं पूरी होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में यहां इजाफा हो रहा है।