3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव लटकाने की आशंका

— थाना एका क्षेत्र में अकेली कमरे में सो रही महिला का शव दूसरे दिन सुबह कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला।

2 min read
Google source verification
Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। बेटे के साथ घर में रह रही महिला का शव पंखे के सहारे लटका मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें—

सब्जी बेचने आए किसानों को जब मंडी में नहीं मिला लागत मूल्य तब हुआ कुछ ऐसा कि सड़कों का बदल गया नजारा, पढ़िए क्या है पूरी खबर

बेटा गया था बाबा के पास सोने
थाना एका क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति गुजरात में रहकर काम करता है। दो बच्चों के साथ महिला गांव में निवास करती है। उसके मकान से कुछ दूरी पर महिला का ससुर भी रहता है। महिला का बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है जबकि छोटा महिला के साथ ही रहता है। शुक्रवार को छोटा बेटा रात्रि के समय बाबा के पास सोने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह जब बेटा घर पहुंचा तो मां का शव पंखे से लटका देखकर हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें—

बच्चों के साथ जा रहे पिता की आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत, बेटा—बेटी घायल


शव देखकर निकल गई चीख
इस दृश्य को देखकर बेटे की चीख निकल गई। आस—पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायन ने घटना की जानकारी ली और बेटे समेत आस—पास के लोगों से पूछताछ भी की। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म होने की संभावना व्यक्त की है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर महिला के साथ क्या घटना घटित हुई है।

Story Loader