4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर फायरिंग में एक महिला की मौत, तीन घायल

— थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नरगापुर का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

less than 1 minute read
Google source verification
firing

गोली लगने से हुई महिला की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। चुनाव के बाद की रंजिश अब निकलकर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें—

नोएडा से इटावा आ रहे बाइक सवार को गोली मारकर बाइक लूट ले गए बदमाश

यह था मामला
थाना मटसेना फिरोजाबाद क्षेत्र के गांव नरगापुर निवासी फेरू सिंह और गांव के ही संदीप पंचायत चुनाव लड़े थे। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश हो गई थी। रविवार शाम फेरू सिंह की पत्नी सुशीला देवी रविवार देर शाम पशुओंं को बांधने के लिए खेत पर गई थी। तभी संदीप पक्ष के लोगों ने सुशीला देवी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। जानकारी होते ही महिला का पुत्र उमाशंकर मौके पर पहुंच गया। जहां आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से महिला सुशीला देवी की मौत हो गई जबकि महिला का बेटा उमाशंकर, ग्रामीण बलराम और एक अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ें—

इस शहर में आरएसएस ने कोविड मरीजों के लिए तैयार कराया 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड, मिलेंगी यह सुविधाएं

घायलों को पहुंचवाया अस्पताल
घटना की जानकारी पर एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। गोली लगने से घायल उमाशंकर और बलराम को आगरा रेफर कर दिया गया वहीं घायल सुग्रीव का वहीं इलाज चल रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जानकारी की जा रही है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।