IPL 2020: जीत के बाद CSK को झटका, कुछ और मैच में नहीं मौजूद होगा ये शानदार खिलाड़ी
CSK के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सत्र के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे। CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद इस बात की पुष्टी की है।
Bravo to miss another couple of games: CSK coach Fleming
नई दिल्ली। आईपीएल (IPL 2020) 13वें सीजन की शुरुआत यूएई में हो चुकी है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच को धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) टीम ने जीता था। लेकिन अब टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक CSK के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे। CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद इस बात की पुष्टी की है।
ipl 2020 के पहले मैच को सीएसके ने मुंबई इंडियंस पर पांच विकेट के साथ जीता था। हालांकि इस मैच में भी ड्वेन ब्रावो नहीं थे। लेकिन अब वे आगे के कुछ और मैच में भी टीम से दूर रहेगें।
CSK के कोच नें मीडिया से बात करते हुए बताया कि ड्वेन कुछ और मैचों के लिए बाहर रहेंगे। अभी भी वो चोटिल हैं। उ्होंने बताया कि ब्रावो को हाल में संपन्न कैरेबियाई प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी और वह घुटने में चोट के कारण फाइनल में नहीं खेल पाए थे।
बता दें CSK में ब्रावो की जगह इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन को को मौका दिया गया है। पिछले मैच में सैम छह गेंद में 18 रन की पारी खेल था।