3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL 2021-22 : लीग में आज चेन्नईयिन एफसी का मुकाबला केरला ब्लास्टर्स से, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इंडियन सुपर लीग ( 2021-22 ) में बुधवार को तिलक मैदान स्टेडियम में चेन्नईयिन एफसी और केरला ब्लास्टर्स आमने-सामने होंगे | दोनों टीमें जीत की लय को जारी रखना चाहेंगी। पिछले मैच में चेन्नईयिन एफसी ने ओडिशा को 2-1 से, वही केरला ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी एफसी को 3-0 से हराया था ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 22 Dec 2021, 12:18 PM IST

cfc_vs_kbfc.jpg

केरला ब्लास्टर्स एफसी और चेन्नईयिन दोनों के लिए इंडियन सुपर लीग का यह सीजन अब तक अच्छा रहा है। आज जब यह दोनों टीमें दूसरे का आमना सामना करेंगे तो उनका लक्ष्य अपने जीत के लय को आगे बढ़ाना होगा | पूर्व चैंपियन के पास मुंबई एफसी को टेबल टॉपर के स्थान से हटाने का बढ़िया मौका है। जबकि केरला की टीम गत चैंपियन को भारी अंतर से हराने के बाद उत्साहित है और आज चेन्नईयिन एफसी को हराने का हर प्रयास करेगी। यह मुकाबला आज बॉस्को के तिलक मैदान में शाम 7:30 से खेला जाएगा।

मैच के पूर्व संध्या पर चेन्नईयिन एफसी के कोच बलिंदर बंदोंबिक ने कहा कि केरला ब्लास्टर्स एक काफी तगड़ी टीम है, हमारी टीम को इस मैच के लिए तैयार होना होगा| दोनों टीमों ने पिछले मैच में जीत दर्ज कर इस सीजन में अब तक अपना शानदार फार्म जारी रखा है। हमारे सभी खिलाड़ियों को बिना कोई अतिरिक्त दबाव लिए इस मैच में उतरना होगा। हमें संतुलन रखने की जरूरत होगी| हमें विरोधियों के चाल और शैली के अनुसार मैच में रिएक्ट करना होगा।

इन दोनों टीमों ने अब तक 16 बार एक-दूसरे का सामना किया है। जिसमें केरल ब्लास्टर्स का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नईयिन एफसी इसमे से सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी है।सीएफसी के तरफ से एडविन वंसपॉल, एली साबिया, मेमो मौरा वही केरल ब्लास्टर्स के तरफ से नॉर्म, गोमेज़ और अब्दुल समद पर फैंस की निगाहें टिकी होंगी।

इस मैच का लाइव एक्शन स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देखा जा सकेगा ।मैच का अंग्रेजी में प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 ,स्टार स्पोर्ट्स 3 ,स्टार स्पोर्ट्स 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स 3 HD पर देखा जा सकेगा। हिंदी में फुटबॉल फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और हॉट स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी HD पर देख सकेंगे। मोबाइल पर इस मैच का लाइव प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखा जाए सकता है। इसके लिए आपको इस एप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल