28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ककराघाट में स्वच्छ हुई नर्मदा

गंगा सप्तमी पर रही स्नान करने वालों पर नजर : पलोहा पुलिस चौकस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाडरवारा

•

image

Arun Shrivastava

•

Updated: 1 May 2020, 5:31 PM IST

ककराघाट में स्वच्छ हुई नर्मदा

गंगा सप्तमी पर रही स्नान करने वालों पर नजर : पलोहा पुलिस चौकस

गाडरवारा। लाक डाउन का एक सकारात्मक प्रभाव नर्मदा एवं सभी नदियों पर देखा जा रहा है। कोरोना वायरस लाक डाउन के चलते बीते दिनों ककराघाट में चेकपोस्ट पर प्रशासन द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं करने के साथ रेतघाट पर लगी दुकानें हटवाई थीं। इसके बाद निरंतर ककराघाट से होकर आने जाने वालों पर पुलिस, प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। इसी के चलते गुरुवार को गंगा सप्तमी पर नर्मदा में स्नान करने लोग नहीं पहुंचे। ककराघाट में नर्मदा का जलस्तर डेम से पानी छोडऩे पर बढ़ा हुआ दिखाई दिया। साथ ही लोगों के स्नान न करने, वाहन आदि न धोने एवं गंदगी प्रवाहित न करने से नर्मदा स्वच्छ निर्मल नजर आ रही है। जबकि इससे पहले हर साल गर्मी के दिनों में अनेक संगठनों के लोग निरंतर कई दिनों तक स्वच्छता अभियान चलाते थे, तब भी इतनी स्वच्छता एवं साफ पानी नहीं देखा जाता था, जितना लगभग एक महीने के लाक डाउन में हो गया है। लोगों का कहना है कि लाक डाउन खुलने के बाद भी नर्मदा में ऐसी ही स्वच्छता बनाकर रखी जाए।
पलोहा पुलिस कर रही चौकसी
नर्मदा तट पर बनी चेकपोस्ट एवं रास्ते पर चिरहकला में पलोहा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा एवं स्टाफ के उप निरीक्षक शिल्पा कौरव, टेकाम, एएसआई उइके, प्रधान आरक्षक विजय पटैल, यतीस यादव, आरक्षक प्रदीप, उत्तम, पंकज, सिद्धार्थ, कृष्णकांत, जागेश्वर, नीलेश, महिला आरक्षक रश्मि द्विवेदी, ज्योति, रंजना द्वारा चौकसी की जा रही है।