28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुक्तिधाम में एकसाथ जली एक ही परिवार के तीनों सदस्यों की चिताएं

- शराब पीकर पति पत्नी और बच्चों को करता था प्रताडि़त, मां ने बेटे व बेटी के साथ ट्रेन के सामने लेटकर की खुदकुशी - सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, रात की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाडरवारा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Mar 2023, 7:08 PM IST

sad_news.png

नरसिंहपुर/ गाडरवारा। नशा नाश का कारण होता है यह किस प्रकार एक हंसते खेलते परिवार को पल भर में बर्बाद कर सकता है, इसका ज्वलंत उदाहरण नगर के पंचवटी कॉलोनी निवासी एक कौरव परिवार में हुई दर्दनाक घटना से सामने आया है। इंदिरावार्ड पंचवटी कॉलोनी निवासी एक मां ने बेटा व बेटी के साथ गुरुवार रात करीब नौ बजे ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों में 38 वर्षीय महिला अनिता बाई कौरव पति राज कुमार कौरव, 18 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ सजल कौरव व 16 वर्षीय पुत्री शामिल हैं। बताया जाता है कि मृत महिला के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसके मुताबिक पति राजकुमार कौरव इन तीनों को शराब के नशे में उन्हें प्रताडि़त करना बताया गया है। थाना प्रभारी ने राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि घटना रात 9 से 9.30 बजे के बीच अज्ञात ट्रेन से रेलवे स्टेशन गाडरवारा से कुछ दूरी पर हुई है। अभी प्रारंभिक जांच पड़ताल चल रही है। मामले में सुसाइट नोट में पति पर लगाए गए आरोप के आधार पर पति राज कुमार कौरव को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ गाडरवारा में मकान बनाकर रहती थी। सुसाइट नोट में पति पर शराब के नशे में पत्नी और दोनों बच्चों के साथ प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पूछताछ के बाद ही अन्य बातें सामने आएगी। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

समाज ने पति को घर से बाहर नहीं निकलने दिया, मामा पक्ष ने किया अंतिम संस्कार
मामले में पुलिस की संवेदनशीलता भी सामने आई है। घटना की खबर लगते ही रातों रात रेलवे ट्रेक पर बिखरी मां, बेटा बेटी के शरीर के हिस्सों को पुलिस ने इकट्टा कराकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराकर समय पर बच्चों के मामा पक्ष को सौंप दिया। जहां उनका दाह संस्कार कराया गया। एक साथ मां, बेटे एवं बेटी की अलग अलग चिताएं जलती जलते देख लोगों की आंखें नम हो गईं। बहरहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर सूक्ष्मता से हर पहलू की जांच कर रही है। बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय समाज में रोष अधिक दिखाई दिया, जहां पति को अंतिम संस्कार के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने दिया।