28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरंतर चल रही है सिलाई मशीन बनाए जा रहे हैं मास्क

नगर की रागिनी घारू ने अब तक बनाए दो हजार से अधिक मास्क
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाडरवारा

•

image

Arun Shrivastava

•

Updated: 8 Apr 2020, 6:53 PM IST

निरंतर चल रही है सिलाई मशीन बनाए जा रहे हैं मास्क

नगर की रागिनी घारू ने अब तक बनाए दो हजार से अधिक मास्क

गाडरवारा। जहा इन दिनों महिलाएं अपने घरों में रहकर टीवी देखकर या घरेलू कामकाज में समय बिता रही हैं। वहीं नगर में एक ऐसी भी महिला समाजसेवी है जो लॉकडाउन पूर्व से ही कोरोना से लड़ाई लड़ रहे लोगों एवं अमजन को इस आपदा से बचाने मास्क बनाने में लगी है। नगर की समाज सेविका रागिनी घारू द्वारा लाक डाउन के पहले से ही निरंतर मास्क बनाए जा रहे हैं। जो उम्दा किस्म के एवं मापदंडों के आधार पर बनाए गए हैं, दो एवं तीन लेयर के होते हैं। सर्वप्रथम उन्होंने अपने पड़ोसियों एवं कोरोना योद्धाओं, सेनानियों को नि:शुल्क मास्क बांटे। अब तक तकरीबन दो हजार के करीब मास्क वितरित किए जा चुके हैं। कोरोना की इस लड़ाई में जीत के लिए एवं समाज के उन वर्गों के लिए जो मास्क नहीं ले पा रहे हैं उन्हें वितरित किए जा रहे हैं। प्रशासन को एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा में भी उन्होंने इन मॉस्क को पहुंचाया है। अपने मोबाइल नंबर को भी व्हाट्सएप एवं अन्य ग्रुप में दिया था कि जिस किसी व्यक्ति को मास्क की आवश्यकता हो वह प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब यह मशीन लॉकडाउन समाप्त होने पर ही बंद होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता एवं जागरूकता के कारण आज हम भारत के लोगों का हाल इटली फ्रांस अमेरिका एवं इरान जैसा नहीं हो सका। लोग सरकार के आदेशों की अवहेलना न करें, उसे पूर्ण रूप से अमल में लाएं। जिससे कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी को दूर कर विश्व में अपनी जीत का परचम लहरा सकें। बहरहाल इस प्रकार के अनुकरणीय कार्य के लिए नगर में उनकी प्रशंसा की जा रही है।