28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहर से आने वालों पर मैदानी अमला रख रहा नजर

आंगनवाड़ी की जानकारी पर जबलपुर से आए लोगों को किया क्वारेंटाइन खुलरी में कटनी से आए तीन युवकों को क्वारेंटाइन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाडरवारा

•

image

Arun Shrivastava

•

Updated: 2 May 2020, 12:57 PM IST

बाहर से आने वालों पर मैदानी अमला रख रहा नजर

आंगनवाड़ी की जानकारी पर जबलपुर से आए लोगों को किया क्वारेंटाइन खुलरी में कटनी से आए तीन युवकों को क्वारेंटाइन किया

गाडरवारा। इन दिनों जिले को सबसे अधिक खतरा बाहर से आए लोगों से ही है। जिसे लेकर प्रशासन के दिशा निर्देश पर बाहर से आने वालों की जानकारी दी जा रही है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक पहुंच कर जांच के बाद ऐसे लोगों को क्वारेंटाइन करा रहे हैं। इसी प्रकार गुरुवार को आंगनवाड़ी राजेंद्र बाबू वार्ड केंद्र क्रमांक एक के अंतर्गत दो लोग जबलपुर से आए थे। जिसके बारे में ज्ञात होते ही तत्काल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भारती कौरव ने उषा कार्यकर्ता को बताया। तदोपरांत आंगनवाड़ी एवं उषा कार्यकर्ता उनके घर पहुंचीं। जहां पूरी जानकारी एकत्र कर पूरी जानकारी डॉक्टर को बताई। बताया गया है शंकर नगर कटंगी रोड में निवास कर जबलपुर में पढऩे वाले उदय (16) एवं काजल(21) प्रशासन की अनुमति से ईपास के जरिए आए हैं। उक्त कर्मियों द्वारा जानकारी प्राप्त होते ही डॉ विजय ठगेले एवं अन्य ने आकर परिवार वालों से बात की और उनका ई-पास देखा, फिर रॉयल पैलेस में क्वारेंटाईन करने को कहा। जिसके बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन के लिए रॉयल पैलेस भेजा गया। बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने तत्परता से यह जानकारी प्रशासन को दी थी, जिस पर उन्हे तत्काल क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया। जानकारी के अनुसार प्रशासन के आदेश हैं कि बाहर से आने वालों को घर में न रखकर क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जाए, जिसकी अवधि के उपरांत ही ऐसे लोग घर जा सकते हैं।
खुलरी में कटनी से आए तीन युवकों को किया क्वारेंटाइन
इसी प्रकार खुलरी ग्राम में कटनी से आए तीन युवकों की पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त तीनों युवक कटनी शहर से अपने गृह ग्राम खुलरी एवं तिगवां आए थे। कोराना आपदा के हालात को देखते हुए तीनों को घर में प्रवेश नहीं दिया गया, साथ ही शुक्रवार को इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाना बताया वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कर तीनों युवको को खुलरी स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के एक अलग स्थान पर रखा गया। मौके पर डॉक्टर गौरव उपाध्याय की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण कर 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के जनपद सदस्य भोजराज जाटव, आरक्षक सिहोरा अशोक श्रीवास्तव, सचिव शेख शरीफ खान, एएनएम के अलावा यशवंत मेहरा उपस्थित रहे। डॉ उपाध्याय ने बताया ग्राम पंचायत स्तर पर ही इनको अलग स्थान पर रखा गया है। क्योंकि यह गत रात्रि को खुलरी ग्राम में प्रवेश कर चुके थे। इनकी हालत स्वस्थ है और आज से 14 दिनों के लिए क्वारेन्टीन किया जा रहा है। इस प्रकार मैदानी अमले की सजगता से बाहर से आने वालों पर नजर रखकर सूचनाएं दी जा रही हैं। जिस पर बाहर से आने वालों की जांच उपरांत उचित व्यवस्था की जा रही है।