नई दिल्ली। गूगल (Google) आए दिन अपने यूज़र्स की सहूलियत के हिसाब से अपने फीचर्स में कुछ न कुछ बदलाव करते रहता है। हाल ही में ऐसे ही एक बदलाव की पुष्टि गूगल (Google) ने की है। गूगल ने इस बात की जानकारी दी है कि वह अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 12 (Android 12) वर्जन में एंड्रॉयड ऑटो फॉर फ़ोन स्क्रीन (Android Auto) ऐप को बंद कर रहा है।