1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gizmore ने पेश की हूबहू Apple Watch Ultra जैसी स्मार्टवॉच, कीमत सिर्फ 1999 रुपये

Gizmore Vogue: घरेलू कंपनी Gizmore ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Vogue को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Vogue एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसका लुक प्रीमियम है। इसका डिजाइन एपल वॉच अल्ट्रा जैसा लगता है।

2 min read
Google source verification
gizmore.jpg

Gizmore Vogue Smartwatch: भारत में कम बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टवॉच मौजूद है और इनका क्रेज भी कम लगातार बढ़ रहा है। लेकिन हर कोई महंगी स्मार्टवॉच नही खरीद सकता, ऐसे में कई ऐसे ब्रांड्स मौजूद हैं जोकि किफायती दाम में स्मार्टवॉच बाजार में पेश का रहे हैं और उन्हीं में से घरेलू कंपनी Gizmore ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Vogue को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Vogue एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसका लुक प्रीमियम है। इसका डिजाइन एपल वॉच अल्ट्रा जैसा लगता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जोकि आपको पसंद आ सकते हैं। सम्स्य दिखाने के साथ-साथ यह आपकी हेल्थ का भी ध्यान रखती है। Gizmore Vogue की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह आपको ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर में मिलेगी। आइये जानते हैं इसके फीचर्स...



Gizmore Vogue में 1.95 इंच की एचडी डिस्प्ले दिया है जिसका रिजॉल्यूशन 320X385 पिक्सल है। Gizmore Vogue की बॉडी मेटल की है और इसके साथ प्रीमियम लुक मिलता है। इसके साथ स्क्वॉयर डायल मिलता है और 91% बॉडी टू स्क्रीन रेशियो मिलता है। इसमें स्प्लिट स्क्रीन व्यू भी मिलता है साथ ही इस वॉच में अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। इसके साथ 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। ऐसे में कड़ी धूप में भी आप स्क्रीन को देख सकेंगे। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज का भी सपोर्ट मिलता है।




हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Gizmore Vogue में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ट्रैकिंग, पीरियड ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग शामिल हैं। इसके अलावा इस वॉच में कॉलिंग फीचर भी है। फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.1 मिलता है। इसमें रोटेटिंग डायल दिया है जोकि एक प्रीमियम फीचर है। Gizmore Vogue के साथ एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। Gizmore Vogue को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिलती है। फुल चार्ज पर यह 10 दिनों का बैकअप देती है।

यह भी पढ़ें: महज 970 ग्राम वजन के साथ HP ने लॉन्च किये बेहद हल्के लैपटॉप

Story Loader