हाल ही में एयरटेल ने अपने तीन नए प्रीपेड प्लान भी पेश किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 35, 65, और 95 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने इन प्लान्स को अभी सिर्फ पंजाब, तमिलनाडु और यूपी वेस्ट के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराया है। कंपनी के इन तीनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को डाटा का फायदा मिलता है।इसके अलावा कॉलिंग भी सस्ती पड़ती हैं।