2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चार महीने के बाद हुआ अंधे कत्ल खुलासा

एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Crime

मोमिनपारा में चाकूबाजी करने वाले दस्तगीर-जमन की गिरफ्तारी नहीं

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के थाना गरियाबंद जिले के पांडुका क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव का शव पाये जाने की रिपोर्ट पर थाना पाण्डुका में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा हत्या किए जाने का संदेह होने पर थाना नोएडा में अपराध क्र. 29 -2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव की पत्नी उषा ध्रुव के संबंध में गोपनीय रूप से पतासाजी की गई। जिसमें उसका एक थाना राजिम के व्यक्ति से संबंध होना पाया गया।

उक्त व्यक्ति नंदलाल निषाद से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया और आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी उषा ध्रुव के साथ 4-5 वर्षों से प्रेम संबध रहा है। आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी उषा धुव के कहने पर उसके मायके टोईया मुंडा रामदेवरा गया और घटना दिनांक 13 मार्च 2020 की रात्रि 11 बजे के आसपास मृतक शंभु ध्रुव जो पैरावट के पास सोया हुआ था। सोये हुए शंभु ध्रुव को उसकी पत्नी के साथ मिलकर लकड़ी के डण्डे से पीट-पीटकर मारना बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लकड़ी के डण्डे को विधिवत जब्त कर अपराध धारा 30220134 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया।

घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा केश डायरी का अध्ययन कर साक्ष्य जुटाने हेतु विवेचक को सुझाव दिए। जिससे आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बसंत कुमार बघेल सउनि हिमाचल सिंह धुव, संतराम नेताम, मनीष शर्मा, आरक्षक कविन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, महिलाआरक्षक केंवरा साहू, सैनिक लेखराम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Story Loader