3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात CRPF कैंप के बैरक से आई ये आवाज, दरवाजा खोला तो नजारा देख उड़ गए होश

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जवान ने आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification
raipur crime news

देर रात बैरक से आई ये आवाज, दरवाजा खोला तो नजारा देख उड़ गए होश

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जवान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। फिलहाल जवान के आत्महत्या के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें : सीआरपीएफ के जवानों को टारगेट करने नक्सलियों ने रची थी ये खौफनाक साजिश, लेकिन तभी हुआ

दरअसल, घटना गरियाबंद के सीआरपीएफ के नवागढ़ कैंप की है, जहां सीआरपीएफ कैंप के 65वीं बटालियन के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। घटना रात करीब 12 से 1 बजे की बतायी जा रही है। खुदकुशी करने वाले जवान का नाम करण सिंह बताया जा रहा है और हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार जवान नवागढ़ कैंप में हवलदार पद पर तैनात था। जवान 6 सितंबर को छुट्टी बिताकर घर से लौटा था, लेकिन डयूटी ज्वाइन नहीं किया था। हरियाणा राज्य के महेन्द्रगढ़ निवासी करण शनिवार की रात अपने बैरक में था। इसी दौरान उसकी बैरक से गोली चलने की आवाज आई।

ये भी पढ़ें : कार्टून देख रही 7 साल की मासूम को देख भाई की बिगड़ी नियत, बोला- चलो कही घूम आते हैं और ले गया जंगल फिर...

कैंप में मौजूद सीआरपीएफ जवानों और अधिकारियों ने उसकी बैरक में गोली चलने की आवाज सुनी। जब जवान और अधिकारी दौड़ते हुए उसके बैरक में पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि करण ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है और वह खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

लहूलुहान हो चुके जवान को तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान पिछले कुछ दिनों से बहुत परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader