
जमीन के लालच में छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
छुरा। Crime News : छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठीगांव में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने डंडे से वारकर छोटे भाई की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Murder In Chura : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोठीगांव निवासी दो सगे भाई फूलकुमार और फूलसिंह के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। छोटा भाई फूलसिंह अपने परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से गरियाबंद में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। इसी बीच ऋषि पंचमी के अवसर पर नुआखाई पर्व मनाने वह अपने पैतृक गांव आया था।
Elder Brother Killed Youg Brother : बताया जाता है कि दोनों भाई बुधवार को नशे में थे। इसी बीच पुराना विवाद उभर गया। जिसके चलते बड़े भाई फूलकुमार ने अपने छोटे भाई फूलसिंह पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही छुरा थाना की पुलिस टीम कोठीगांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जांच के बाद ही मामले का सही कारण पता चलने की बात कही है।
Updated on:
22 Sept 2023 06:31 pm
Published on:
22 Sept 2023 06:28 pm

बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
