सेल. छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे परमौत का सिलसिला नहीं रूक रहा। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर अब लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा है। जबकि सड़क हादसों में अधिक लोगों की मौत हो जाती है और यह मौत स्वभाविक नहीं होती। कहीं न कहीं किसी की लापरवाही से ही होती है। कितने परिवार उजड़ गए और कितने लोग बेसहारा हो गए। यह हालात रोजाना ही गांव-शहर में दिखाई देते हैं, जब मेटाडोर, टैक्टर, पिकअप जैसे खुले मालवाहकों में सवारी ढोई जाती है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।