3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार के दिन हनुमान जी को चढ़ा दें ये विशेष चीजें, जीवन की हर समस्‍याओं से मिल जाएगी मुक्‍ति

अगर आप शनि के प्रकोप से पीडित हैं या आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो शनिवार के दिन हनुमान जी (Hanuman ji) को कुछ विशेष चीज़ें चढ़ाकर आप अपने जीवन की समस्‍याओं से मुक्‍ति पा(Sanivar ke totke) सकते हैं।

2 min read
Google source verification
shanivar ke totke

शनिवार के दिन हनुमान जी को चढ़ा दें ये विशेष चीजें, जीवन की हर समस्‍याओं से मिल जाएगी मुक्‍ति

शनिवार (Sanivar ke totke) के दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा होती है लेकिन इस दिन हुनमान जी (Hanuman ji) की आराधना करने से उनकी और शनि देव की एकसाथ कृपा प्राप्‍त होती है। कलियुग में केवल हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जो पलभर में अपने भक्‍तों की मुराद पूरी कर देते हैं। अगर आप शनि के प्रकोप से पीडित हैं या आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो शनिवार के दिन हनुमान जी को कुछ विशेष चीज़ें चढ़ाकर आप अपने जीवन की समस्‍याओं से मुक्‍ति पा सकते हैं।

- शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी लोहे की एक अंगूठी लेकर हनुमान जी के मंदिर में जाकर उसे हनुमान जी के चरणों में रख दें एवं 3 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करे, पाठ के बाद अपने दाहिने हाथ से उठाकर उसमें थोड़ा सा हनुमान जी के चरणों व गदा की सिंदूर लगाकर सीधे हाथ की मध्यमा उंगली में पहन लें । इस उपाय से सभी समस्या स्वतः ही दूर हो जायेंगी ।

- शनिवार के दिन सुबह थोड़े से काले तिल, आटा, शक्कर इन तीनों चीजों को मिला लें और इनके मिश्रण को चींटियों को खिलाएं । ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर हो जायेगी ।

- प्रातःकाल के समय काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उड़द की दाल का दान अपनी सामर्थ अनुसार अवश्य करें । इस उपाय से शनि प्रसन्न होकर शीघ्र शुभ फल देते हैं ।

- शनिवार सुबह गंगाजल मिले स्नान करने के बाद एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल का दान किसी जरूरतमंद को करें । सभी बाधाएं दूर हो जायेगी ।

- शनिवार को आटा पिसवाने जाते समय थोड़े से गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के मिला लें । अब इसको बाकी गेंहू में मिला कर पिसवा लें । इसके अलावा केवल शनिवार के दिन ही आटा पिसवाएं । इस उपाय को करने के तुरंत बाद से ही आपको अनेक चमत्कार दिखाई देने लगेंगे ।

- शनिवार के दिन घर की बनी हुई ताजी रोटी में सरसों का तेल लगाकर उस रोटी को काले कुत्ते खिलादें, एवं शाम को पीपल के पेड़ में देसी घी का दो बत्ती वाला दीपक जलाने से भी मनोकामनाएं पूर्ण होगी ।

Story Loader