
राजकीय पशु वन भैंसा की उदंती अभ्यारण में हुई मौत
मैनपुर. छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु अति दुर्लभ मादा वन भैंसा की उदंती अभ्यारण में मौत गई है। ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के उदंती अभ्यारण राजकीय पशु वनभैंसा के नाम से पूरे प्रदेश और देश में जाना जाता है। कल रात उदंती अभ्यारण में आशा नामक एक मादा वन भैंसा की मौत होने की जानकारी मिली है। जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
राजधानी रायपुर से वन विभाग के आला अफसर उदंती अभ्यारण पहुंचे साथ ही डॉक्टरों की टीम भी उदंती अभ्यारण पहुंची। बरहाल वन भैंसा की मौत किस कारण से हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन काफी महत्वपूर्ण मादा वन भैंसा की मौत होने की जानकारी सूत्रों से मिली है।
प्रदेश व देश में तेजी से घट रहे वन भैंसा की मौत की खबर से पर्यावरण प्रेमियों में निराशा देखने को मिल रहा है। इस संबंध में चर्चा करने पर डब्लू टी आई के डॉक्टर आर पी मिश्रा ने एक वनभैंसा की उदंती में बीमारी के चलते मौत होने की खबर की पुष्टि की है।
Published on:
18 Feb 2020 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
