3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राहक बनकर दुकान से चुरा लिए सोने के गहने, हड़बड़ी में उठा ले गया गलत बाइक फिर…

कुछ दूर जाने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो वह बाइक की अदला-बदली करने वाली दुकान के बाहर पहुंचा।

less than 1 minute read
Google source verification
theft in shop

ग्राहक बनकर दुकान से चुरा लिए सोने के गहने, हड़बड़ी में उठा ले गया गलत बाइक फिर...

नवापारा-राजिम. ग्राहक बनकर आए युवक ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। लेकिन बदकिस्मती से उसी दिन पकड़ा भी गया।

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा- राजिम के चांदनी चौक स्थित पप्पू सेठ की चांदी दुकान में आज दोपहर 1.45 बजे एक नशेड़ी युवक बाइक से आया। उसके बाद उसने सेल्समैन को चांदी दिखाने कहा। उस वक्त दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी और सेल्समैन दूसरे ग्राहक को जेवरात दिखा रहा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर युवक सोने का 4000 कीमती जेवर चुराकर चुपचाप निकल गया।

हड़बड़ी में वह अपनी जगह दूसरे की बाइक लेकर निकल गया था। कुछ दूर जाने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो वह बाइक की अदला-बदली करने वाली दुकान के बाहर पहुंचा, तब तक दुकान मालिक संजय बोथरा को चोरी की घटना का पता चल चुका था और वे चोर की तलाश कर रहे थे। युवक को बिना सामान लिए गए और दोबारा दुकान के बाहर आकर बाइक बदलते देख उन्हें शंका हुई। उन्होंने युवक को पकडक़र पूछताछ की। थोड़ी देर बाद युवक ने चोरी करना कबूल करते हुए मोबाइल के कवर में छुपा कर रखे गए संबंधित जेवर को प्रस्तुत कर दिया।

इसके बाद दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 379 अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। अत्यधिक नशे में होने के कारण आरोपी पुलिस को अपना नाम नहीं बता पा रहा था।

Story Loader