गया। आदित्य सचदेव हत्याकांड के अभियुक्त रॉकी यादव की जमानत रद्द होने के साथ ही सियासत तेज हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने का फैसला शुक्रवार को सुनाया। गया पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके घर गई पर वह घर पर नहीं मिला। इस मामले में सत्तारूढ़ राजद और जदयू ने बिहार में कानून का राज होने के दावे किए। जबकि भाजपा और हम पार्टी का कहना है कि राज्य में अपराधियों की पौबारह है।