8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: सलहज पर फिदा 21 साल का जीजा, रात में पहुंचा मिलने, किया ऐसा कांड…खून से हुआ लथपथ

Ghaziabad News: सलहज पर 21 साल के जीजा का दिल आ गया। सलहज से खुद को मिलने की इच्छा लेकर रात में जीजा ससुराल पहुंच गया। लेकिन वहां पर कुछ ऐसा हुआ कि वह खून से लथपथ हो गया।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad News: सलहज पर फिदा 21 साल का जीजा, रात में पहुंचा मिलने, किया ऐसा कांड...खून से हुआ लथपथ

सलहज पर फिदा 21 साल का जीजा, रात में पहुंचा मिलने

Ghaziabad News: घटना थाना नंदग्राम जिला गाजियाबाद की है। जहां पर साले की पत्नी से एकतरफा इश्क में 21 साल का जीजा का दिल मचल उठा। सलहज से मिलने के लिए जीजा कई तरह के बहाने बनाने लगा। उसने सलहज को फोन कर अपने मन की इच्छा जताई। लेकिन जब सलहज की तरफ से उसको रूसवाई मिली तो वह तमंचा लेकर ससुराल पहुंच गया। जहां पर उसने अपने हाथ की नस काट ली और लहूलुहान हो गया। हाथ में तमंचा लेकर जीजा जब बुलंदशहर से गाजियाबाद पहुंचा तो घर में हंगामा मच गया। ससुराल में हंगामा करते हुए युवक ने सलहज से मिलने की इच्छा जताई।

सूचना पर पहुंची सिहानी गेट थाना पुलिस ने उत्पाती जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामला देर रात का है। बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक थाना सिहानी गेट क्षेत्र के जगदीश नगर में हंगामा कर रहा था। उसके पास ईको कार है और हाथ में तमंचा लिए हुए है। आसपास के लोगों ने पुलिस को हंगामे की सूचना दी।

एसीपी नंदग्राम का कहना है कि तत्काल पटेल नगर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक जगदीशनगर में अपनी रिश्तेदारी में आया है। उसका पत्नी के भाई परिवार सहित यहां रहता है। युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने साले की पत्नी यानी सलहज से प्रेम करता है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: नसबंदी के बाद पैदा हुआ बच्चा...देना होगा इतना मुआवजा, जाने पूरा मामला

लेकिन उसने अब मिलने से इनकार कर दिया है। इससे नाराज हुए युवक ने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली थी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला है। युवक ने बताया कि उसके साले की पत्नी ने उसे धोखा दिया है।
एसीपी नंदग्राम का कहना है कि आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वाहन के कागजात न मिलने पर उसकी कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। युवक के इस कांड से दोनों परिवारों के लोग हैरान परेशान हैं।