3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर : बीयर के कर्टन से भरी जीप जब्त

डूंगरपुर जिले के कुआं थाना पुलिस की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Dungarpur : Beer loaded jeep seized

Dungarpur : Beer loaded jeep seized

कुआं पुलिस ने डूंगरसारण के निकट शनिवार सुबह अवैध रूप से बीयर के कर्टन परिवहन कर गुजरात ले जाते एक जीप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर डूंगरसारण पुलिस चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल राजाराम एवं कांस्टेबल लक्ष्मणलाल ने नाकाबंदी के दौरान डूंगरसारण तिराहा के निकट शनिवार सुबह एक जीप की तलाशी ली तो उसमें बीयर के 80 कर्टन भरे पाए गए।

पूछताछ पर चालक मेरोप निवासी गौतम पुत्र नाथू रोत के पास उक्त बीयर के कर्टन परिवहन से संबंधित वैध कागजात नहीं मिले। उसने उक्त बीयर बडग़ी से गुजरात ले जाना बताया। कुआं पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बीयर व जीप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader