गाजियाबाद। सुपरस्टार आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दंगल को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हाल ही में यूपी सीएम अखिलेश यादव ने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की थी। गाजियाबाद के सभी सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म में दिखाया जा रहा है। लेकिन, किसी भी सिनेमाघर की तरफ से फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गया है।