26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: अब सभी अस्पतालों में शुरू हुई कोरोना के चलते बंद पड़ी ये स्वास्थ्य सेवाएं

Highlights - कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बंद की गई थीं सभी स्वास्थ्य सेवाएं - मुख्य चिकित्सा अधिकारी बोले- अधिक समय तक नहीं कर सकते बंद - नसबंदी को छोड़कर परिवार नियोजन संबंधी सभी सेवाएं बहाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2020, 11:38 AM IST

mmg-hospital.jpg

गाजियाबाद. शासन के आदेश के बाद गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला चिकित्सालय और संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को नसबंदी छोड़कर सभी परिवार नियोजन सेवाओं को दोबारा से तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोविड-19 को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी संसाधनों को एकीकृत करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया था। ऐसे में तमाम सेवाएं रोक देनी पड़ी थीं, लेकिन अब ज्यादा दिनों तक ऐसा नहीं किया जा सकता। इसलिए एक-एक करके बाधित सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, कैंट एरिया सील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जिला अस्पताल या संयुक्त जिला अस्पताल में लोगों को मिलने वाली चिकित्सा संबंधी कुछ ऐसी सेवाओं को रोक दिया गया था, जिन्हें बाद में भी शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश आए हैं कि नसबंदी छोड़कर अन्य सभी सेवाओं को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव का आदेश मिलने के बाद एसीएमओ डाॅ. संजय अग्रवाल को निर्देश दिए गए हैं कि सभी नॉन कोविड इकाइयों पर परिवार नियोजन सेवाएं पुन: संचालित कराई जाएं। इसके अलावा कोविड-19 की ड्यूटी में जुटी आशा और एएनएम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण करेंगी, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जरूरत के मुताबिक परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध होते रहें।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मई के पहले सप्ताह में ही टीकाकरण का कार्य भी शुरु कर दिया गया था जो कि सुचारू रूप से किया जा रहा है। अब शासन ने यह निर्णय लिया है कि नसबंदी को छोड़कर परिवार नियोजन की सेवाओं को भी शुरू किया जाए। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सूबे के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि महिला व पुरूष नसबंदी को छोड़कर अन्य परिवार नियोजन सेवाएं पुन: संचालित की जाएं। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सेवा शुरू करा दी गई है।

इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कोविड-19 का प्रभाव नहीं है उन क्षेत्रों में दो बच्चों के बीच अंतराल विधियों के बारे में प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले ड्यूटी करने वाले या फिर संक्रमण के लक्षण वाली आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी परिवार नियोजन कार्यक्रम में हरगिज न लगाई जाए। इसके अलावा नॉन कोविड प्रसव इकाईयों में अंतराल और परिवार नियोजन के लिए अपनाई जाने वाली सभी अस्थाई विधियां जैसे पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, अंतरा, छाया, कंडोम और गर्भनिरोध गोलियों पर पूर्व की भांति ही कार्यक्रम संचालित किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिक समेत तीन ने कोरोना से तोड़ा दम, 16 नए मरीज मिलने से संख्या पहुंची 473

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग