26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, कैंट एरिया सील

Highlights - मेरठ में पहला मौका जब किसी सैन्य अधिकारी की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव- मिलिट्री के कोविड वार्ड में रखा गया अधिकारी- मेरठ कैंट लॉकडाउन के नियमों के तहत किया गया सील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2020, 11:02 AM IST

meerut.jpg

मेरठ. कोविड-19 (Covid-19) के शिकंजे में अब सेना (Army) भी आने लगी है। सेना के कर्नल रैंक के एक अधिकारी कोरोना (CoronaVirus) संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे सब एरिया को मेडिकल अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं पूरे मेरठ कैंट (Meerut Cant) इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छावनी स्थित ईएमई कोर में कर्नल रैंक के अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दो महीनों में यह पहला मौका है जब किसी सेना के अधिकारी कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई है। अधिकारी को मिलिट्री अस्पताल (Military Hospital) के कोविड वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में सफर करने वाले सावधान: रामपुर में कोरोना पॉजिटिव निकला जीआरपी का सिपाही

दरअसल, कर्नल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार शाम से छावनी में मेडिकल अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पश्चिम यूपी सब एरिया मुख्यालय ने मेडिकल टीम को ईएमई परिसर में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीम निर्णय लेगी कि ईएमई कोर परिसर को क्वारंटीन कर सैनिटाइज किया जाए या वहां कार्यरत अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है।

बता दें कि वर्तमान में काम बंद होने के कारण बहुत कम कर्मचारी ही कार्यालय आ रहे थे। कर्नल रैंक के अधिकारी पिछले दो साल से छावनी में तैनात हैं। तबीयत खराब होने पर तीन चार लोगों को मिलिट्री अस्पताल के कोरोना वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया था। उनकी कोरोना जांच करने पर बुधवार शाम आई रिपोर्ट में पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

सब-एरिया मुख्यालय ने ईएमई कोर से संबंधित अधिकारी की ट्रेवल हिस्ट्री जुटानी शुरू कर दी है। छावनी में लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही पूरी तरह से नियमों का पालन करते हुए सभी यूनिटों को अपने अपने क्षेत्र में ही रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- NOIDA: कोरोना का कहर, जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ समेत 25 केस, 521 पहुंची मरीजों की संख्या

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग