26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में सफर करने वाले सावधान: रामपुर में कोरोना पॉजिटिव निकला जीआरपी का सिपाही

Highlights ट्रेन में सफर करते समय अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। शामली के बाद अब रामपुर में रेलवे सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 4 Jun 2020, 6:34 AM IST

train_02.jpg

Patna's waiting ticket received in the first form

रामपुर। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की याेजना बना रहे हैं ताे अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। रामपुर में जीआरपी कांस्टेबिल समेत तीन नए कोरोना रोगी सामने आए हैं। जिले में अबतक कुल 190 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। यह अलग बात है कि इनमें से 155 ठीक हाे चुके हैं। बुधवार काे जीआरपी के एक सिपाही की भी COVID-19 virus की रिपाेर्ट पॉजेटिव आई है।

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे पुरानी साइकिल कंपनी पर Lockdown की मार, सैकड़ों कर्मचारी होंगे बेरोजगार

मुख्य चिकित्साधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, जीआरपी के पुलिस कांस्टेबिल समेत तीन लोगों की रिपाेर्ट कोरोना पाजेटिव आई है। पुलिसकर्मी की रिपाेर्ट पॉजेटिव आने के बाद अन्य स्टाफ काे भी क्वारंटीन कराया जा रहा है। पुलिसकर्मी की ड्यूटी का रूटीन चार्ट निकलवाया जा रहा है। ड्यूटी चार्ट के अऩुसार संपर्क में आने वाले व्यक्तियों और स्टाफ काे क्वारेंटॉइन कराने के साथ-साथ कार्यस्थल काे सैनेटाइज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: सरकार लेकर आई ऐसी मशीन, 2 घंटे में 2 लोगों की हो सकेगी Covid-19 जांच

रामपुर में वर्तमान में 35 कोरोना पॉजिटिव राेगियाें का का इलाज जौहर मेडिकल कालेज में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर जाैहर मेडिकल कालेज में सरकारी स्टाफ कोरोना राेगियाें की देखभाल में लगा है। बताया कि जिले में सैकड़ों लाेग क्वारेंटाइन हैं। इनकी रिपाेर्ट के आधार पर इन्हे घर जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शराब की दुकान का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, कैंसल हो सकता है लाइसेंस

रामपुर जिले में वर्तमान में 40 हॉटस्पॉट हैं जो इस वक्त चल रहे हैं। उन पर पुलिस की पैनी नजर है। कुछ हॉटस्पॉट अभी हाल फिलाल में ही बनाए गए हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस के अलावार सफाईकर्मियों और मेडिकल स्टाफ काे ही आने-जाने की अऩुमति है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग