1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैकड़ों चमगादड़ से भयभीत लोग, हरपल निपह वायरस का सता रहा डर

सोसायटी के बेसमेंट में चमगादड़ों का झुंड, लोगों में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 25 May 2018, 12:46 PM IST

bats

सैकड़ों चमगादड़ से भयभीत लोग, हरपल निपाह वायरस का सता रहा डर

गाजियाबाद। देश के दक्षिण का राज्य केरल इन दिनों निपह वायरस की चपेट में है। निपाह वायरस के सामने आने के बाद से चमगादड़ अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल चमगादड़ों को ही निपह वायरस का प्रमुख कारण माना जा रहा है। जिसकी वजह से चमगादड़ देखते ही लोग खौफ खा रहे हैं। ऐसा ही मामला गाजियाबाद से सामने आया है जहां एक सोसाइटी में चमगादड़ों को लेकर लोगों में ऐसा आतंक मचा है कि सोसाइटी के लोग वहीं रहने से भी डरने लगे हैं क्योंकि बिल्डिंग के बेसमेंट में एक नहीं दो नहीं सैकड़ों चमगादड़ों की फौज है।

ये भी पढ़ें : चोरो ने कॉमर्स मिनिस्ट्री के डायरेक्टर के घर को भी नहीं छोड़ा, उड़ाए लाखों के माल

ये भी पढ़ें : हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आक्रामक हुए आजम, बीजेपी पर निकाली भड़ास, दिया बड़ा बयान

इंदिरापुरम स्थित एग्जिोटिका ऐलिगेंस सोसायटी में रहने वाले लोग पिछले काफी दिनों से डर से साए में जी रहे हैं। उन्हें निपाह वायरस से फैलने वाली बीमारी का खतरा सता रहा है। दरअसल सोसायटी के बेसमेंट में सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ हैं और लोग उनसे परेशान है। यह चमगादड़ कई बार गाड़ियों के आगे भी आ जाते हैं। जिससे लोग डर जाते हैं। कहा जा रहा है कि निपह वायरस भी चमगादड़ की वजह से फैलता है। निपह वायरस के सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत भी की लेकिन अभी कर समस्या जस की तस बनी हुई है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि अगर सोसाइटी में कोई खतरा पैदा हो गया, या वायरस फैल गया, तो जिम्मेदार कौन होगा। इसके साथ ही उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने 2 दिन पहले निपह वायरस को लेकर अलर्ट किया था। लेकिन प्रशासन के इस रवैये से साफ है कि उन्हें लोगों की जान से कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को कोर्ट से मिली राहत

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की जनसभा के बीच में खड़ी हो गई महिला टीचर तो पुलिस ने किया यह हाल