scriptफिल्म अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद का व्यापारी गिरफ्तार | businessman arrested for molesting film actress on flight in mumbai | Patrika News
गाज़ियाबाद

फिल्म अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद का व्यापारी गिरफ्तार

गाजियाबाद के एक व्यापारी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री का आरोप है कि फ्लाइट लैंड होने के बाद आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था।

गाज़ियाबादOct 21, 2021 / 11:42 am

lokesh verma

flight.jpg
गाजियाबाद. जिले के एक व्यापारी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री का आरोप है कि फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही वह अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी तो उन्हें लगा कि किसी ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। अभिनेत्री ने इसकी शिकायत तुरंत केबिन क्रू से की। बाद में अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस थाने में गाजियाबाद निवासी व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर व्यापारी के बारे में जानकारी चाही है और उसकी पूरी डिटेल भी उपलब्ध कराने को कहा है।
पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने मौके पर ही अपना गुस्सा प्रकट किया तो आरोपी व्यापारी माफी भी मांगने लगा। लेकिन, अभिनेत्री की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने क्रू मेंबर को अपने बारे में गलत जानकारी दी थी, उसने बताया कि उसका नाम राजीव है। जबकि जांच में पता चला कि उसका असली नाम नितिन है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद एसएसपी के यहां घटना की जानकारी दी और उसके बारे में पूरी जानकारी पता की है। इस संबंध में अभिनेत्री को आरोपी की तस्वीर दिखाकर भी शिनाख्त की गई। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट की शादी का मंडप सजा, रणवीर के साथ लेंगी सात फेरे, ये सेलिब्रिटी पहुंचे

शिकायतकर्ता ने जब मौके पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी तो आरोपी ने यह कहते हुए माफी मांग ली कि उसने गलती से उसे एक अन्य पुरुष सहयात्री समझ लिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने शिकायत को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेज दिया। जहां मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो