2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर बाहर से आने वाले लोगों को कराना होगा कोरोना टेस्ट, बस अड्डों पर तैनात रहेंगी टीमें

त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण के खतरे तो देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां की है। जिसके तहत अब दीपावली पर दूसरे राज्यों से घर आने वाले लोगों को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Oct 2021, 12:31 PM IST

corona_test.jpg

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना मरीज अब सामने नहीं आ रहे है। लेकिन दीपावली पर घर लौटने वाले लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। दरअसल, केरल, महाराष्ट्र, हिमाचल, अरुणाचल, असम समेत कई राज्यों में अभी भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले माह ही अरुणाचल से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। उसके संपर्क में आई पत्नी भी संक्रमित हो गई थी।

यह भी पढ़ें : Kartik Maas 2021: लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कार्तिक मास में करें ये दान, पूरे वर्ष रहेगी प्रसन्नता

बीमार लोगों को रहना होगा होम क्वारंटीन

ऐसे हालात में दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रत्येक यात्री पर विभाग की नजर रहेगी। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर जांच के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं घर पर भी बाहर से आने वाले व्यक्ति को अगर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उसको होम क्वारंटीन रहना होगा।

बढ़ाई जाएगी सैंपलिंग

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद भी जनपद में प्रतिदिन सैंपल नियमित रूप से लिए जा रहे हैं। राहत की बात ये है कि कोई नया मरीज इस दौरान सामने नहीं आ रहा। पिछले माह दो मरीज सामने आए थे। जिनकी हिस्ट्री बाहर की रही या वे बाहर के व्यक्ति के संपर्क में आए। त्योहार पर काफी संख्या में लोग घर लौटते हैं। इसलिए सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।

बस अड्डों पर तैनात रहेंगी टीमें

बस स्टेशन और अन्य जगहों पर सैंपलिंग टीम को तैनात किया जाएगा। ये टीमें जनपद में आने वाले प्रत्येक यात्री की एंटीजन किट से जांच करेंगी। खासतौर से फोकस, उन यात्रियों पर होगा, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। ऐसे लोगों को बिना जांच के जनपद में दाखिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी बस स्टेशनों पर भी टीमें तैनात रहेंगी। जरूरत हुई तो बार्डर पर जिले में आनेवाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे टीकाकरण भी जरूर करा लें।

कोविड प्रोटोकाल का पालन जरुरी

सीएमओ ने बताया कि दीपावली व अन्य त्योहार का दौर अब शुरू होने वाला है। इन त्योहारों को विशेषकर अपने घर-परिवार और समुदाय के बीच मनाने की खास परंपरा रही है, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए इसमें विशेष सावधानी बरतने और परंपराओं में कुछ जरूरी बदलाव लाने की भी जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखना है। घर से बाहर निकलते समय मास्क व शारीरिक दूरी का ध्यान रखना है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021: सुहागिन राशि के अनुसार साड़ी और फूल का रंग चयन करके पूजन करें तो मिलेगी विशेष कृपा