
Azad Samaj Party Candidate of Ghaziabad Satyapal Chaudhary
Bye Election: इस विधानसभा उपचुनाव को लेकर गाजियाबाद में अभी भाजपा-कांग्रेस और बसपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं, नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी 'आजाद समाज पार्टी' की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और वह जोर-शोर से चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। आजाद की आजाद समाज पार्टी काफी पहले ही गाजियाबाद सीट से सत्यपाल चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वे तभी से जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भाजपा की बात करें तो वह मौजूदा सांसद अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद खाली हुई गाजियाबाद शहर की सीट पर एक ऐसे उम्मीदवार को लाने की कोशिश कर रही है, जिसका नाम चर्चित हो और लोगों में उसकी पैठ भी हो। इसलिए अभी तक भाजपा ने नाम घोषित नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि 22 या 23 अक्टूबर के बीच नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा में अभी कई नाम पर मंथन चल रहा है।
कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस और सपा के गठबंधन के चलते कई पुराने कांग्रेसी भी इस चुनाव में दम भरते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई नाम मैदान में नहीं लाया गया है।
इन सबसे अलग बसपा भी जातीय समीकरण में संभावनाएं तलाश कर रही है। एक तरफ जहां बसपा का अपना कोर वोटर है और वहीं दूसरी तरफ अन्य समाज के लोग हैं। इनके समीकरण को देखते हुए बसपा अभी नाम पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार बसपा प्रत्याशी को सोच-समझकर मैदान में लेकर आएगी।
Published on:
18 Oct 2024 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
