
cm yogi
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करने के बाद में सीबीआई एकेडमी में पुलिस और तमाम सरकारी विभागों के कामों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने आम आदमी की शिकायत तुरन्त दर्ज किए जाने और अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसे जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील दिवस में आने वाली शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री को सख्त नजर आए।
चिन्ह्ति किये जाए सभी भू-माफिया
समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी भू माफियाओं, खनन माफियाओं व पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्रवाई करें। विकास कार्यो के परिणाम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। सरकारी जमीन जन सेवा के कामों के लिए ही इस्तेमाल हो इसे भी सुनिश्चित किया जाए।
एंटी रोमियो में उत्पीड़न नही होना चाहिए
उत्तर प्रदेश में एन्टी रोमियों के नाम पर लगातार पुलिस की तरफ से लोगों को परेशान किए जाने को लेकर सीएम ने साफ किया कि महिला व बालिका सुरक्षा, एंटी रोमियों स्क्वायड के अन्तर्गत प्रभावी ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि इसमें किसी का उत्पीड़न न हो। इसका मतलब जनता की सुरक्षा करना है न किसी रूप से परेशान कर करना।
शासन के हिसाब से काम करें अधिकारी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवर्तन के लिये ही सरकार का गठन हुआ है। और सरकार परिवर्तन चाहती है इसलिए सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और विकास कार्यो का परिणाम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। डॉयल 100 के प्रभावी क्रियान्वयन में पुलिस थानों में परस्पर समन्वय का अभाव है, यह नहीं होना चाहिए।
गाजियाबाद की घटना का प्रदेश पर होता है असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद एनसीआर का महत्वपूर्ण जनपद है। जहां पर हर छोटी से छोटी घटना से प्रदेश व देश की छवि को प्रभावित करती है। इसलिए यहां के पुलिस तंत्र को और अधिक सक्रिय व सर्तक रहकर प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई दवाब नहीं है, इसलिए वह निर्भिक व स्वतंत्र रुप से निष्पक्ष कार्य करें।
लिंग अनुपात को लेकर जाहिर की चिंता
योगी आदित्यनाथ ने घटते लिगांनुपात पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए व्यापक जनजागरण, गोष्ठी ,नाटक अपील आदि के माध्यम से ग्रामों में इनका आयोजन करने तथा भ्रूण हत्या करने व करवाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सर्वे में फर्जी नहीं हो ओडीएफ
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी ग्राम व जनपद ओडीएफ घोषित हो वह सर्वे में फेल न हो यह सुनिश्चित करें तथा शौचालयों के उपयोग को भी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को 02 अक्टूबर तक ओडीएफ घोषित कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, मन्जू सिवाज, नन्दकिशोर गूर्जर, प्रमुख सचिव नगर, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, मण्डलायुक्त प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन प्रशान्त कुमार, पुलिस उप महानिरीक्ष्क मेरठ मण्डल राम कुमार, वीसी जीडीए कंचन वर्मा, नगर आयुक्त सीपीसिंह, आशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
01 Sept 2017 11:46 am

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
