7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में कोरोना केस बढ़ने के साथ धारा 144 लागू, मास्क की अनिवार्यता के साथ नई गाइडलाइन जारी

गाजियाबाद में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं और आगामी त्योहारों पर भीड़ बढ़ने की भी आशंका है। इसी को देखते हुए 10 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाना भी अब अनिवार्य कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jun 2022, 4:28 PM IST

ghaziabad.jpg

,,

गाजियाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों और आगामी त्योहारों और विभिन्न परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट ने कई अहम दिशा निर्देश भी दिए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। मुख्य रूप से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक लोग एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। साथ ही घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाना भी अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में तेजी बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग भी बेहद जरूरी है।

गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने जिले में 10 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शन या जुलूस पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। जिले में शांति व्यवस्था को यदि किसी ने भी बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक, मौखिक लिखित या ध्वनि विस्तारक यंत्र की मदद से नारेबाजी या प्रचार पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। बिना लिखित अनुमति सभी कार्यक्रम आयोजित करने और रैली निकालने पर पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें - अब चलती ट्रेन में वेटिंग टिकट कंफर्म कराने के लिए नहीं काटने होंगे टीटीई के चक्कर

घर में ईंट-पत्थर या सोडा वाटर की बोतल रखना भी प्रतिबंधित

बड़ी बात यह है कि जैसे हाल में ही कई जिलों में पत्थरबाजी हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए घर के बाहर या घर के अंदर या फिर छत पर ईट के टुकड़े, सोडा वाटर की बोतल आदि रखने पर भी रोक लगाई गई है। रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें - डिप्टी सीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, उपस्थिति रजिस्टर देख भड़के

पुतले जलाने पर रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन ने इसके अलावा किसी भी राजनीतिक दल या दल के पदाधिकारी के पुतले लेकर चलने या जलाने पर भी पूरी तरह से रोक लगाई है। जिला मजिस्ट्रेट का कहना है कि इन सभी निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। यदि कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।