डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें पंजीकरण काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी दिखी। इस पर डिप्टी सीएम ने सीएमएस से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मौसम और डॉक्टरों की कमी के कारण भीड़ अधिक है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियो के उपस्थिति रजिस्टर को देखा, जिसमें पांच लोगों की उपस्थिति अग्रिम रूप से लगाई हुई थीं। इस पर उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।