7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान बोले- सीतापुर कारागार ‘सुसाइड जेल’ तो डीजी आनंद कुमार ने खोल दी पोल

आजम खान ने सीतापुर कारागार को सुसाइड जेल बताते हुए कहा था कि हमें जान से मारने के लिए साजिश रची गई थी। आजम खान के इस बयान पर डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा है कि आजम खान जिस कारागार को सुसाइड जेल बता रहे हैं, वहां बीते 5 सालों में कोई सुसाइड नहीं हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jun 2022, 12:53 PM IST

azam-khan-says-sitapur-jail-suicide-jail-dg-anand-kumar-reply.jpg

रामपुर लोकसभा चुनाव में समाजवादी प्रत्याशी आसिम राजा को जिताने के लिए आजम खान हर हथकंडा अपना रहे हैं। सीतापुर जेल छूटने के बाद सपा के कद्दावर नेता आजम खान लगातार लोगों के बीच जाकर पार्टी और अपने नाम पर वोट मांगकर आसिम राजा को जिताने के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इस दौरान वह अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला करते हुए जनता की सहानुभूति बटोरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रचार के दौरान आजम खान ने सीतापुर कारागार को सुसाइड जेल तक बता दिया। उनके इस बयान के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ आंकड़े पेश करते हुए आजम खान को आइना दिखाने का काम किया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने प्रचार के दौरान जनता से अपना दर्द साझा किया था। आजम खान ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी व पुत्र को सीतापुर कारागार में इसलिए रखा गया, ताकि वह सुसाइड कर लें। आजम खान के इस बयान को लेकर डीजी जेल आनंद कुमार ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा है कि सीतापुर जेल में बीते पांच वर्ष में एक भी आत्महत्या का प्रकरण नहीं हुआ है। डीजी जेल ने कहा कि वह एक प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसलिए राजनीतिक बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। हालांकि वह आंकड़े जरूर पेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो सीतापुर जेल में एक भी सुसाइड का केस सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें -शर्मनाक: एटा में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

जनसभा के दौरान आजम खान ने दिया था यह बयान

बता दें कि सपा नेता आजम खान ने किले मैदान में जनसभा के दौरान कहा था कि उन्हें जेल में मारने के लिए साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे और मेरी पत्नी व बेटे को उस कारागार में रखा गया, जिसे हिंदुस्तान में सुसाइड जेल के नाम से जानते हैं। वहां लोग सुसाइड बहुत करते हैं। इसीलिए तीनों को सीतापुर कारागार भेजा गया था।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस नेता आराधना मिश्र मोना और नसीमुद्दीन सिद्दीकी नजरबंद

कामयाब नहीं हो सके मंसूबे

उन्होंने कहा कि इसके पीछे यही कारण था कि कमजोर अपनी जान दे देगा। इसके बाद दूसरा और फिर तीसरा जान दे देगा। जेल से तीनों जनाजे निकलेंगे। इसी साजिश के तहत हमें वहां भेजा गया था। हालांकि ये मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।