कांग्रेस की विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्र मोना और वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुबह 7 बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया है। हाउस अरेस्ट की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दिखाई। मामला कुछ ऐसा है कि, नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी को लेकर आज यूपी सहित पूरे देश में जबरदस्त सियासी हलचल है। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से लेकर ईडी दफ्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मार्च करना चाहते थे। पर पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। और नोटिस में जवाब दिया कि, लखनऊ धारा 144 लागू है इसलिए प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहाकि, भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाने की कोशिश में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।