17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prayagraj Violence Updates : योगी का बुलडोजर बना गुंडागर्दी का प्रतीक : जयंत चौधरी

Prayagraj Violence Updates आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है, बुलडोजर कानून का राज लागु नहीं कर रहा है। बल्कि यह राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी का प्रतीक बन गया है!
2 min read
Google source verification
jaipur

RLD प्रमुख जयंत चौधरी

उतर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरस, फिरोजाबाद आदि जगहों पर हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रयागराज ह‍िंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद के मकान पर भारी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने आज बुलडोजर चलाया। जावेद के घर से पीएफआई के झंडे और आपत्‍त‍िजनक साह‍ित्‍य भी मिले। इन सब के बीच इस मसले पर सियासत भी जारी है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है, बुलडोजर कानून का राज लागु नहीं कर रहा है। बल्कि यह राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी का प्रतीक बन गया है! दरअसल यह बयान तक आया है जब प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ पंप के अवैध घर पर बुलडोजर चल रहा है। उधर उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। रविवार को उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कार्रवाई करने में जुटी

उत्तर प्रदेश पुलिस हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार व उनपर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। प्रदेश में पुलिस ने अब तक 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। फिलहाल इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है और हालात काबू में हैं।

यह भी पढ़ें - अयोध्या में बेटियों ने पेश की नई मिसाल पिता की अर्थी को दिया कंधा और मुखाग्‍न‍ि, सैल्यूट

यह भी पढ़ें - खुशखबर, अब यूपी की ग्राम पंचायतों में बनेंगे बारातघर और अंत्येष्टि स्थल

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग