दरअसल, पूरा मामला एटा जिले की कोतवाली अलीगंज का है। जहां 12 जून की सुबह पीड़ित सुधीर कुमार पुत्र लटूरी सिंह (निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा) ने बताया कि उसकी पत्नी व पिता, बहन और बच्चे सरौठ रोड स्थित अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक झब्बूलाल, मालीखान, रनवीर, राजेश, प्रदीप (जिनसे खेत को लेकर विवाद चल रहा है) लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, तमंचा लेकर वहां आ धमके। उन्होंने पिता, पत्नी, बहन और बच्चों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। जबकि उसकी पत्नी को निर्वस्त्र करते हुए बेइज्जत किया गया।