गाजियाबाद। ह़ॉटसिटी के एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है। महानगर बीजेपी और प्रदेश अध्यक्ष के गंभीर आरोप के बाद में अब सपा पार्षद दल के नेता जाकिर सैफी ने एसपी सिटी पाटिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षद ने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैला भट्टा में धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके संबंध में सूबे के मुखिया अखिलेश यादव से भी शिकायत की गई है।

एसपी पर लगाए गंभीर आरोपदरअसल कैला भट्ठा चौकी पर तैनात एक एचसीपी की शिकायत पार्षद जाकिर सैफी ने एसपी सिटी से की थी। उसके सरंक्षण में हरियाणा की अवैध शराब धड़ल्ले से बिकवाए जाने का आरोप लगाया गया था। जिस पर एसपी सिटी भड़क उठे और अभ्रद व्यवहार करके वापस भेज दिया।
अधिकारी कर रहे हैं मनमानीसपा पार्षद दल नेता ने बताया कि अधिकारी प्रदेश सरकार में काम करने की जगह अपनी मन मर्जी कर रहे है। शांति सभा में उन्होंने शिकायत को रखा क्योंकि ये इलाके के लिए जरूरी था। लेकिन उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। ये असहनीय है। मामले की जांच सीओ से कराई गई थी। इसके संबंध में डीएम से शिकायत की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वो इस बार ईद का त्यौहार भी नहीं मनाएंगे।