3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की पुत्री प्रियंका ने KBC में जीते 25 लाख

सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर प्रियंका ने जीते 25 लाख रुपए

2 min read
Google source verification
Sulkhan singh with his daughter priyanka singh

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की पुत्री प्रियंका ने KBC में जीते 25 लाख

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह ने सोनी चैनल पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति (KBC-10) मंगलवार को 13 सवालों का सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीते। हालांकि, उन्होंने 14वें सवाल पर गेम बीच में ही छोड़ दिया। हालांकि प्रियंका सवाल के साथ काफी देर तक जूझती रहीं। प्रियंका सिंह पेशे से एक वकील हैं और ज्यूडिशरी की तैयारी कर रही हैं। फिल हाल वह पति के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। उनके पति भी पेशे से वकील हैं। प्रिंका ने शो के दौरान अमिताभ को बताया कि उनका सपना जज बनने का है।

यह भी पढ़ें- हज यात्रा 2019 के लिए 18 से जमा होंगे आवेदन, ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकेंगे अप्लाई
प्रियंका ने अपना खेल बहुत से शांति के साथ खेला। अपने खेल के दौरान उन्होंने चारों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। प्रियंका के अपने पापा और पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को जोड़ीदार के रूप में लेकर आई थी। इस लाइफलाइन का उन्होंने 25 लाख रुपए के लिए पूछे गए सवाल,'वित्त मंत्री अरुण जेटली किस राज्य से राज्यसभा सांसद हैं' के लिए किया है। प्रियंका के जोड़ीदार उनके पापा ने इस सवाल का जवाब तो सही बताया, लेकिन वह स्योर नहीं थे, लिहाजा उन्होंने एक और लाइफलाइन एक्सपर्ट एड्वाइज का इस्तेमाल किया। इसके बाद एक्सपर्ट की राय भी सुलखान सिंह की राय से मेल खाने के बाद प्रियंका ने उत्तर प्रदेश ऑप्शन को चुना और 25 लाख रुपए जीत लिए, लेकिन इसके बाद अगले यानी 14वें सवाल पर गेम क्वीट कर लिया।

यह भी पढ़ः अमर सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश के खिलाफ अपने बयान से मचा दी खलबली

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जब प्रियंका सिंह से अमिताभ बच्चन ने जब सवाल किया कि आप जज क्यों बनना चाहती हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा दिया कि जब वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठे देखती हैं तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है। अपनी बेटी के इस मुकाम पर पहुंचने पर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह भी गौरवा व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि उनकी बेटी चुनिंदा लोगों में शामिल हो सकीं, जहां पहुंचने का सपना हर किसी का होता है। गौरतलब है कि पूरे शो के दौरान प्रियंका के पिता सुलखान सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व सीएम बादल की हत्या की साजिश में जुटे आतंकी फरार, पुलिस ने किया ...

प्रियंका ने शो के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए। मसलन, उन्होंने कहा कि उन्हें खाना बनाना पसंद नहीं है। इस पर जब अमिताभ ने प्रियंका के पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि सही कह रही हैं। प्रियंका मुश्किल से सप्ताह में तीन दिन ही खाना बनाती हैं। हालांकि, उनके पति ने यह भी कहा कि जिस दिन बनाती हैं उस दिन काफी अच्छा खाना बनाती हैं।

Story Loader