मोदी सरकार की तारीफ करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज हर गरीब का बैंक एकाउंट है और उनके पास आशियाना है। कांग्रेस पार्टी ने साठ साल तक देश पर राज किया, आज अगर गरीब के उत्थान के लिए काम किया होता तो आज ऐसी हालत न होती। जन-धन योजना, घरेलू गैस और आवास योजना की शुरूआत न करनी पडती है। सरकार और आम आदमी के बीच में किसी तरीके की कोई दूरी नहीं है। जो वादे किए हैं उन्हे हर हाल में पूरे किया जाएगा।