
गाजियाबाद। हैदराबाद रेपकांड में शुक्रवार तड़के पुलिस द्वारा एनकाउंटर (Encounter) में मारे गये चारों आरोपियों की खबर लगते ही लोगों की देश भर से प्रतिक्रिया आने लगी। इसी कड़ी में (Ghaziabad) गाजियाबाद के हनुमान मंगलमय परिवार एवं प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने एनकाउंटर करने वाली पुलिस को 51 हजार रुपये का इनामी देने की घोषणा की। इतना ही नहीं एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की।
गाजियाबाद हनुमान मंगलमय परिवार एवं प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन (Private Doctor's Welfare Association) ने हैदराबाद में रेपकांड में आरोपियों की मुठभेड़ में मौत की खबर लगते ही लोगों ने खुशी बनाई। इतना ही नहीं एसोसिएशन के लोगों ने कहा कि (Hyderabad Police) हैदराबाद पुलिस ने यह सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बीके शर्मा हनुमान ने पुलिसकर्मियों को 51000 देने की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस से भी अपेक्षा की जाती है कि उन्नाव कांड दोषियों को भी ऐसी ही सजा देनी चाहिए। जिसमें अपराधियों को अपराध करने से पहले सौ बार सोचना पड़े । इस हैदराबाद कांड को लेकर प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन एवं परमार्थ समिति के तत्वाधान में पूर्व में काला कफन बांधकर जिला अधिकारी कार्यालय गाजियाबाद पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल और एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Published on:
06 Dec 2019 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
