सुशील ने बताया कि लोगों के इस दर्द को देखता हुआ तो मुझे भी पीड़ा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने फैसला लिया है कि अपने हिस्से में मकान बनाने के लिए मिली पारिवारिक भूमि पर श्मशान बनेगा तो कुछ हद लोगों की समस्या दूर हो सकती है। इसलिए मैंने नूर नगर इलाके में अपनी 1500 गज जमीन का परिजनों से बात कर नगर निगम को श्मशान घाट बनाने के लिए दान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद उन्हें व उनके परिवार को आत्मिक शांति मिली है। सुशील निर्वाण ने कहा कि यह बेहद कठिन दौर है। इस कठिन दौर में आम लोगों को भी सरकार के ऊपर ही सब कुछ नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि सभी लोगों को इस दौर में जो जिस लायक है, उसे पूरा सहयोग करना चाहिए।